उत्तरकाशी के नौगांव में गदेरे का कहर
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शनिवार को हुई अतिवृष्टि से नौगांव बाजार में हालात बेकाबू हो गए। अचानक गदेरे में आए उफान ने पूरे बाजार को जलमग्न कर दिया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यह बादल फटने की घटना हो सकती है।

गदेरे के उफान से बाजार में हाहाकार
नौगांव मेन बाजार में पानी का रौद्र रूप देखने को मिला। सियोरी और मुराड़ी खड्ड में आए उफान ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई मकान खतरे की जद में आ गए, जिसके चलते लोगों ने एहतियातन अपने मकान खाली कर दिए।

सीएम धामी का तत्काल संज्ञान
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हर संभव मदद में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
राहत-बचाव कार्य जारी
जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता के तौर पर कई क्षेत्रों को खाली करा लिया है।
लोगों में दहशत का माहौल
लगातार हो रही बारिश और गदेरे के उफान ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है, जबकि बाजार में बहने वाले खड्डों का जलस्तर अब भी ऊंचा है।
