हरिद्वार में डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में इलाज के दौरान डॉक्टर की गंभीर लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू हरिद्वार कॉलोनी की है, जहां पर अवैध रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहा था।

गलत इंजेक्शन से गई युवक की जान
मृतक युवक सिडकुल स्थित हिंदुस्तान लीवर कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने आरोप लगाया कि हाथ के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हंगामा और मारपीट
घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और कंपनी के कर्मचारी डॉक्टर के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने डॉक्टर और उसके सहयोगी के साथ मारपीट भी की।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह और पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिस घर में अवैध अस्पताल चल रहा था, उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
