सीएम धामी ने कहा—सरकारी नौकरियों की सभी रिक्तियां जल्द भरेंगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पद संभालने के बाद अब तक 25,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों में समायोजित किया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने ठान लिया है कि उत्तराखंड के सरकारी विभागों में जितनी भी रिक्तियां हैं, उन्हें पूरी तरह भरेंगे। इसी प्रयास का नतीजा है कि आज तक 25,000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
सरकारी और स्वरोजगार दोनों पर फोकस

सीएम धामी ने आगे कहा कि सरकारी नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
- हल्द्वानी में कारोबारियों से CM धामी का दो टूक संदेश- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा का संदेश, CM धामी बोले- विकसित भारत की मजबूत नींव हैं स्वस्थ और सशक्त युवा
- देवीधुरा में 8 मिनट तक बरसी बग्वाल! फलों-फूलों से हुआ ऐतिहासिक पाषाण युद्ध, CM धामी ने मां वाराही के किए दर्शन
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में रक्षाबंधन: विद्यार्थियों ने पेड़ों और सैनिकों के नाम बांधा रक्षा सूत्र
- मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी बोले- मातृशक्ति का स्नेह उत्तराखंड के विकास की ताकत
आने वाले समय में और नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया यहीं नहीं रुकेगी। आने वाले समय में और भी युवाओं को रोजगार देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।
