हल्द्वानी में कारोबारी को टिंडर पर मिली महिला ने ट्रेडिंग के नाम पर ठगा
हल्द्वानी। साइबर अपराधी अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है, जहां एक कारोबारी टिंडर पर बनी दोस्ती के चलते 14 लाख रुपये गंवा बैठा। पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक बिजनेसमैन का टिंडर पर एकाउंट था। अचानक रिचा नाम की एक लड़की ने उसके प्रोफाइल पर मैसेज किया। दोनों की दोस्ती बढ़ी और चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया।

शादी का झांसा और ट्रेडिंग का सपना
बातों-बातों में लड़की ने कारोबारी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और कहा कि वह तभी शादी करेगी जब कारोबारी उसके साथ ट्रेडिंग करेगा। उसने खुद को प्रोफेशनल ट्रेडर बताते हुए भरोसा दिलाया कि रोज लाखों रुपये कमाती है और तीन महीने में वह करोड़पति बन सकता है।

पहले मुनाफा, फिर लाखों का चूना
लड़की ने कारोबारी को एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उस पर आईडी बनवाई। शुरू में 25 हजार रुपये की ट्रेडिंग कराई, जिसमें कारोबारी को 17 डॉलर का मुनाफा दिखाया गया। फिर धीरे-धीरे 14 लाख रुपये तक निवेश करा दिए गए। जब कारोबारी ने पैसा निकालने की कोशिश की, तो पहले 30 फीसदी टैक्स मांगा गया और फिर 20 फीसदी अतिरिक्त टैक्स। आखिर में कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर पुलिस थाने को सौंप दी है। फिलहाल साइबर पुलिस ठगों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
