आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून। उत्तराखंड इस वक्त भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बादल फटने, भू-धंसाव और मलबे से सैकड़ों गांव प्रभावित हो चुके हैं। लोग अब भी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

पीएम मोदी का संभावित दौरा
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। वे हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं या फिर कुछ जगहों पर खुद जाकर हालात का जायजा लेंगे। हालांकि पीएमओ से कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्र से मांगी गई मदद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए यह मदद जरूरी है। सीएम धामी लगातार पीएम मोदी से संपर्क में हैं और हालात की जानकारी दे रहे हैं।
केंद्रीय टीम का भी दौरा
इससे पहले एक केंद्रीय टीम भी सोमवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और हालात का आकलन कर अपनी रिपोर्ट देगी।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
5 अगस्त से शुरू हुई तबाही
आपदाओं का यह सिलसिला 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र से शुरू हुआ था और अब तक जारी है। हालात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें राहत कार्यों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
