एमडीडीए ने दून में अवैध प्लाटिंग पर चलाई जेसीबी, 95 बीघा जमीन पर कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी दून में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को एमडीडीए की टीम ने डोईवाला, रानीपोखरी और माजरी ग्रांट समेत कई इलाकों में कार्रवाई कर 95 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी।

सुनियोजित विकास के लिए जरूरी है लेआउट पास कराना
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सुनियोजित विकास के लिए भूखंडों का लेआउट पास कराना जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने भी दून में बढ़ते अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कहां-कहां हुई कार्रवाई?
- हरिद्वार रोड: साईं मंदिर के पास 40 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त।
- बक्सरवाला व भानियावाला: 25 बीघा प्लाटिंग पर बुलडोजर।
- डोईवाला: 18 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई।
- रानीपोखरी (ग्राम डांडीपुर): 12 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त।
- माजरी ग्रांट (हरिद्वार रोड): अवैध निर्माण सील।
खरीदारों के लिए चेतावनी
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी होती है। नागरिकों को भूखंड खरीदने से पहले एमडीडीए से जांच-पड़ताल करने की सलाह दी गई है।
- जागेश्वर धाम से मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश: श्रावणी मेले का शुभारंभ, 147 करोड़ के मास्टर प्लान से बदलेगी विश्व प्रसिद्ध धाम की तस्वीर
- हरेला पर हरित क्रांति: नैनीताल में हजारों पौधों से गूंजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
- मुख्यमंत्री धामी का महिला सशक्तिकरण मॉडल बना मिसाल: रामगढ़ की हर्बल टी पहुंची ग्लोबल मार्केट, 300 से ज्यादा महिलाओं की बदली जिंदगी
- हरेला पर हरियाली का संकल्प: गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया पौधरोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- हरेला पर्व पर कुमाऊँनी संस्कृति से सजा आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लोकगीत-लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों ने जीता सभी का दिल
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
अभियान में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहे।
