हरीश रावत से लेकर यशपाल आर्य तक रहे मौजूद
देहरादून। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आज शपथ ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस की बड़ी हस्तियां—पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद रहे।

कांग्रेस की एकता का संदेश
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की एकजुटता साफ दिखाई दी। लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच हरीश रावत और प्रीतम सिंह की मौजूदगी ने इस बात का संकेत दिया कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अब एक मंच पर आ रही है।

अभिषेक सिंह का बड़ा बयान
उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि हमें रोकने के लिए कई प्रयास हुए, लेकिन अब हमने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नींव रख दी है। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
करन महारा की गैरमौजूदगी पर चर्चा
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया था या उन्होंने जानबूझकर शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाई।
