ST स्टेटस विवाद पर प्रीतम सिंह का पलटवार
देहरादून। चकराता के ST स्टेटस विवाद को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने बिना नाम लिए भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान पर बड़ा पलटवार किया है।

प्रीतम सिंह ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि पहले ये बताएं कि चकराता के विकास के लिए किया क्या? चकराता का विकास ‘जीरो’ है। गेट प्रणाली किसने खत्म की, ये भी बताएं। सड़क टू टू ईस्टेब्लिशमेंट के पास थी, इसे PWD को हस्तांतरित किसने किया, ये भी सामने आना चाहिए।
ST स्टेटस विवाद पर भी प्रीतम सिंह ने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मेरा मुंह मत खुलवाओ, वरना ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख चुनाव कैसे लड़ा था, वो बात भी सामने आएगी। उन्होंने भाजपा नेता पर मानसिक संतुलन खोने तक का इशारा करते हुए कहा कि जब आदमी मानसिक संतुलन खो देता है, तो उसके बारे में मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता। चकराता में ST स्टेटस को लेकर छिड़ा यह विवाद अब और भी गरमाने के आसार हैं।

- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में समर कैंप की धूम, डांस-योग से लेकर आर्ट एंड क्राफ्ट तक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा पहुंचे गांव-गांव, बिजली-पानी और सड़क की समस्याओं पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
- 78 लाख की सौगात: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ईलाइजर-गरगड़ी-कालाआगर मोटर मार्ग के डामरीकरण का शुभारंभ
- CM धामी ने छात्राओं संग सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, बोले- छोटे प्रयासों से आते हैं बड़े बदलाव
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में पीटीएम का सफल आयोजन, 37 मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
