गाबा चौक पर हुई टक्कर की घटना सीसीटीवी में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल
उधमसिंह नगर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार को गाबा चौक पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही हरियाणा नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो कार ने रम्पुरा चौकी में तैनात दरोगा प्रियांशु जोशी की कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरोगा की कार घूमती हुई अन्य वाहनों से जा टकराई। हादसे में दरोगा प्रियांशु जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
इस घटना की पूरी वारदात चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राहत की बात यह रही कि कार के एयरबैग खुलने से दरोगा की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।

