पैसे की वापसी और सख्त कार्रवाई की मांग पर सीएम आवास की ओर कूच करते पीड़ित
देहरादून। देहरादून में LUCC घोटाले के पीड़ितों ने आज एक बार फिर हंगामा किया और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। पीड़ितों का कहना है कि लंबे समय से जगह-जगह प्रदर्शन करने और जांच की मांग के बावजूद अब तक उनकी जमा पूंजी वापस नहीं की गई है।

यह घोटाला उस समय सुर्खियों में आया था, जब LUCC कंपनी ने दोगुना रिटर्न देने का लालच देकर हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए और फिर कार्यालय बंद कर फरार हो गई। पीड़ितों का कहना है कि इस घोटाले में कई लोगों की जमा पूंजी डूब गई, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
- हल्द्वानी में कारोबारियों से CM धामी का दो टूक संदेश- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा का संदेश, CM धामी बोले- विकसित भारत की मजबूत नींव हैं स्वस्थ और सशक्त युवा
- देवीधुरा में 8 मिनट तक बरसी बग्वाल! फलों-फूलों से हुआ ऐतिहासिक पाषाण युद्ध, CM धामी ने मां वाराही के किए दर्शन
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में रक्षाबंधन: विद्यार्थियों ने पेड़ों और सैनिकों के नाम बांधा रक्षा सूत्र
- मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी बोले- मातृशक्ति का स्नेह उत्तराखंड के विकास की ताकत
अप्रैल 2025 में भी पीड़ित महिलाओं ने देहरादून में सीएम आवास कूच किया था और SIT जांच की मांग उठाई थी। फिलहाल CBI इस घोटाले की जांच कर रही है, कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित है।

पीड़ितों की मुख्य मांग है:
- उनकी जमा पूंजी की वापसी
- दोषियों पर सख्त कार्रवाई
- पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत
कई पीड़ितों का कहना है कि डिप्रेशन के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, और अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
