सौरभ बहुगुणा के आरोपों पर हरीश रावत का जवाब – "बहुगुणा जी को पहाड़ ने अपनाया था, उन्होंने ही पहाड़ छोड़ा"
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर 1981 के चुनाव पर बयानबाजी से गर्मा गई है। सौरभ बहुगुणा ने हाल ही में 1981 के चुनाव को लेकर कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उस समय कांग्रेस ने चुनाव में हेराफेरी की थी। इसी मुद्दे पर अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सौरभ बहुगुणा के बयान पर कड़ा पलटवार किया है।

हरदा ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उस समय वोट चोरी हुई होती, तो हेमवन्ति नंदन बहुगुणा जी चुनाव कैसे जीतते? सच यह है कि पहाड़ ने बहुगुणा जी को प्यार भी दिया और उन्हें अपनाया भी, लेकिन बाद में बहुगुणा जी और उनके पूरे परिवार ने पहाड़ को ही छोड़ दिया। हरदा के इस बयान ने एक बार फिर बहुगुणा परिवार और कांग्रेस के बीच पुराने राजनीतिक रिश्तों को सुर्खियों में ला दिया है।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
