1981 के चुनावों में असली वोट चोरी कांग्रेस ने की थी: सौरभ बहुगुणा
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतिहास को भूल रही है। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि असली वोट चोरी तो 1981 के चुनाव में हुई थी। जब पूरा गढ़वाल हेमवती नंदन बहुगुणा जी के साथ था और पूरी इंदिरा कैबिनेट उनके खिलाफ। तब अन्य राज्यों से पुलिस बुलाकर बूथ कैप्चरिंग कराई गई, यह सब इतिहास का हिस्सा है और सबको मालूम है।

कांग्रेस पर पलटवार
मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है, जबकि हकीकत यह है कि वोट चोरी की एक्सपर्ट कांग्रेस खुद है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी वोट चोरी करती तो 2024 के चुनाव में हमारी सीटें घटती नहीं, बढ़तीं। लेकिन हमें 240 सीटें ही मिलीं। आरोप बेबुनियाद हैं।

- हल्द्वानी में कारोबारियों से CM धामी का दो टूक संदेश- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा का संदेश, CM धामी बोले- विकसित भारत की मजबूत नींव हैं स्वस्थ और सशक्त युवा
- देवीधुरा में 8 मिनट तक बरसी बग्वाल! फलों-फूलों से हुआ ऐतिहासिक पाषाण युद्ध, CM धामी ने मां वाराही के किए दर्शन
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में रक्षाबंधन: विद्यार्थियों ने पेड़ों और सैनिकों के नाम बांधा रक्षा सूत्र
- मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी बोले- मातृशक्ति का स्नेह उत्तराखंड के विकास की ताकत
बीजेपी पर लगे आरोपों का जवाब
सौरभ बहुगुणा ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास करती है और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी चोट तो उसी ने 1981 में पहुंचाई थी।
