शादी.कॉम पर हिंदू नाम, शादी के बाद निकला मुस्लिम युवक
ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है। पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र के मुताबिक यूपी के मेरठ निवासी मोनिश खान पुत्र इरशाद अहमद ने शादी.कॉम पर मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई। इसके बाद उसने नानकमत्ता की एक हिंदू लड़की से न सिर्फ दोस्ती की, बल्कि 11 दिसंबर 2024 को नानकमत्ता के प्रेम पैलेस में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी भी कर ली।

शादी के बाद मामला तब बिगड़ा जब युवक ने लड़की के परिवार से कैश और गाड़ी की दहेज में मांग शुरू कर दी। मामला पुलिस तक तब पहुंचा जब पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लड़की से शादी करने वाला युवक असल में मोनिश खान है, न कि मनीष चौधरी, जैसा उसने शादी के समय दावा किया था।
