नीताल जिला पंचायत की पहली बैठक
नैनीताल। शनिवार को नैनीताल में नव-निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल की मौजूदगी में जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित हुई। इस बैठक ने न केवल जिले की प्रशासनिक कार्यशैली में नई ऊर्जा भरी, बल्कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच तालमेल को भी मजबूत करने का संदेश दिया।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट समेत अधिकांश सदस्य मौजूद रहे। खास बात यह रही कि कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही पुष्पा नेगी ने भी जिला पंचायत सदस्य के तौर पर शपथ लेकर इस बैठक में भाग लिया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी सदस्य जिले के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने को तैयार हैं।
बैठक के दौरान सरकारी अधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्यों को पंचायत की कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि किस प्रकार पंचायत स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है, ताकि इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

- जागेश्वर धाम से मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश: श्रावणी मेले का शुभारंभ, 147 करोड़ के मास्टर प्लान से बदलेगी विश्व प्रसिद्ध धाम की तस्वीर
- हरेला पर हरित क्रांति: नैनीताल में हजारों पौधों से गूंजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
- मुख्यमंत्री धामी का महिला सशक्तिकरण मॉडल बना मिसाल: रामगढ़ की हर्बल टी पहुंची ग्लोबल मार्केट, 300 से ज्यादा महिलाओं की बदली जिंदगी
- हरेला पर हरियाली का संकल्प: गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया पौधरोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- हरेला पर्व पर कुमाऊँनी संस्कृति से सजा आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लोकगीत-लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों ने जीता सभी का दिल
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले के ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर काम करने की अपील की और कहा कि जिले की तरक्की के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जनता की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पहली बैठक के साथ ही यह संदेश गया कि नैनीताल जिला पंचायत आने वाले समय में जिले के विकास की दिशा में ठोस और सकारात्मक कदम उठाने के लिए तैयार है।
