BJP MLA बंशीधर भगत का पुलिस के खिलाफ धरना
हल्द्वानी। हल्द्वानी में शनिवार को उस वक्त राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई जब भाजपा के सात बार के विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अचानक हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़क पर धरने पर बैठ गए।

धरने की खबर मिलते ही भाजपा के कई बड़े नेता मौके पर पहुंच गए। मामला भाजपा के दो बार के पार्षद और मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट से जुड़ा था। आरोप है कि पुलिस ने अमित बिष्ट के साथ न केवल बदसलूकी की बल्कि गाली-गलौज भी की। इसके अलावा उन्हें झगड़े के मामले में जबरन फंसाने की बात भी सामने आई।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
भीड़ बढ़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा मौके पर पहुंचे और विधायक बंशीधर भगत से बातचीत की। आखिरकार संबंधित पुलिसकर्मी ने माफी मांगी, जिसके बाद भगत ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

