हरीश रावत से लेकर यशपाल आर्य तक रहे मौजूद
देहरादून। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आज शपथ ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस की बड़ी हस्तियां—पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद रहे।

कांग्रेस की एकता का संदेश
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की एकजुटता साफ दिखाई दी। लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच हरीश रावत और प्रीतम सिंह की मौजूदगी ने इस बात का संकेत दिया कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अब एक मंच पर आ रही है।

अभिषेक सिंह का बड़ा बयान
उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि हमें रोकने के लिए कई प्रयास हुए, लेकिन अब हमने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नींव रख दी है। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
- एक्सप्रेस-वे बना उत्तराखंड की डिजिटल उड़ान का इंजन: विशेषज्ञों ने बताया ‘गेमचेंजर’
- डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ता उत्तराखंड: CM धामी ने “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट” को बताया भविष्य का रोडमैप
- नारी शक्ति को 33% अधिकार: धामी का बड़ा संदेश—अब संसद से समाज तक महिलाओं की निर्णायक भागीदारी तय
- Arden Progressive School हल्द्वानी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन: 97.2% के साथ संयुक्त टॉपर, टॉप-3 में कड़ी प्रतिस्पर्धा
- “अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार…” CM धामी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
करन महारा की गैरमौजूदगी पर चर्चा
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया था या उन्होंने जानबूझकर शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाई।
