सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 FM’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

शिक्षा और कौशल विकास की नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी सोच के तहत राज्य के 13 जिलों में उच्च शिक्षा और कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र साथ मिलकर काम करेंगे, तो उत्तराखण्ड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
मुक्त विश्वविद्यालय के नए केंद्र की घोषणा
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह केंद्र न केवल शिक्षा और प्रशिक्षण का हब होगा, बल्कि शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
- हल्द्वानी में कारोबारियों से CM धामी का दो टूक संदेश- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा का संदेश, CM धामी बोले- विकसित भारत की मजबूत नींव हैं स्वस्थ और सशक्त युवा
- देवीधुरा में 8 मिनट तक बरसी बग्वाल! फलों-फूलों से हुआ ऐतिहासिक पाषाण युद्ध, CM धामी ने मां वाराही के किए दर्शन
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में रक्षाबंधन: विद्यार्थियों ने पेड़ों और सैनिकों के नाम बांधा रक्षा सूत्र
- मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी बोले- मातृशक्ति का स्नेह उत्तराखंड के विकास की ताकत
विश्वविद्यालय की पहल
इस अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ₹1,49,000 का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
