कपकोट आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी
कपकोट। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को आपदा प्रभावित बैसानी गांव (कपकोट) के राहत शिविर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया और हर पीड़ित को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सीएम धामी ने साफ कहा कि किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा, पुनर्वास की प्रक्रिया तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।

राहत शिविर में मुख्यमंत्री ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने शिविर में भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं, पीने के पानी और राशन वितरण की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत और पर्याप्त सहायता मिले।

- हल्द्वानी में कारोबारियों से CM धामी का दो टूक संदेश- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा का संदेश, CM धामी बोले- विकसित भारत की मजबूत नींव हैं स्वस्थ और सशक्त युवा
- देवीधुरा में 8 मिनट तक बरसी बग्वाल! फलों-फूलों से हुआ ऐतिहासिक पाषाण युद्ध, CM धामी ने मां वाराही के किए दर्शन
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में रक्षाबंधन: विद्यार्थियों ने पेड़ों और सैनिकों के नाम बांधा रक्षा सूत्र
- मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी बोले- मातृशक्ति का स्नेह उत्तराखंड के विकास की ताकत
धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द सुरक्षित आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। उन्होंने अधिकारियों से पुनर्वास की कार्ययोजना को शीघ्र अमल में लाने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
