उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन कालनेमि—5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन, 14 गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में फर्जी पहचान और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत अब तक पुलिस ने 5500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया है, जिनमें से 14 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1182 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

हरिद्वार में सबसे ज्यादा मामले
प्रवक्ता PHQ और आईजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत सबसे ज्यादा 2704 मामले हरिद्वार जिले में सामने आए हैं। यह दर्शाता है कि हरिद्वार पुलिस लगातार सख्ती से अभियान चला रही है।

बांग्लादेशी नागरिक भी हिरासत में
ऑपरेशन कालनेमि के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भी हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे वापस भेजा गया। यह कार्रवाई अवैध रूप से रह रहे लोगों पर पुलिस की सख्त निगरानी को दर्शाती है।
- नैनीताल विकास समीक्षा बैठक में मंत्री राम सिंह कैड़ा सख्त: जाम, पानी, जंगल की आग, रोजगार और शिक्षा पर दिए बड़े निर्देश
- मदरसन कंपनी विवाद खत्म: 12 मांगें मानी गईं, श्रमिकों ने तोड़ा अनशन; हिंसा भड़काने वालों पर नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन
- देवभूमि में पहचान छुपाकर धोखा बर्दाश्त नहीं’ – भीमताल में लव जिहाद के मामले पर मंत्री कैड़ा सख्त, पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
- जांबाजों के हौसले से महकेगी देवभूमि! CM धामी ने ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ में भरा जोश, 113 किमी की दुर्गम यात्रा हुई फतह
- जन शिकायत पर एक्शन मोड में धामी: खुद मौके पर पहुंचे CM, वीडियो कॉल पर अफसरों को दिखाई हकीकत
सोशल मीडिया पर भी होगी नजर
नीलेश आनंद भरणे ने स्पष्ट किया कि अब इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। फेक आईडी बनाकर गलत काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान जारी रहेगा
आईजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि लगातार जारी रहेगा और भविष्य में इसे और सख्त बनाया जाएगा ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
मुख्यमंत्री का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फेक सोशल मीडिया आईडी पर भी कार्रवाई होगी।
