हरिद्वार के गुघाल मेले में बड़ा हादसा
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में आयोजित गुघाल मेले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। झूला अचानक टूटने से दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में भगदड़ और अफरातफरी मच गई, जबकि हैरानी की बात यह रही कि आधे घंटे तक पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना तक नहीं मिल सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने झूला संचालक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि झूले में पहले से खराबी थी, लेकिन इसके बावजूद संचालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि एक बच्चे के दोनों पैर टूट गए हैं, जबकि दूसरे बच्चे को सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं।
- हल्द्वानी में कारोबारियों से CM धामी का दो टूक संदेश- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है’
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा का संदेश, CM धामी बोले- विकसित भारत की मजबूत नींव हैं स्वस्थ और सशक्त युवा
- देवीधुरा में 8 मिनट तक बरसी बग्वाल! फलों-फूलों से हुआ ऐतिहासिक पाषाण युद्ध, CM धामी ने मां वाराही के किए दर्शन
- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में रक्षाबंधन: विद्यार्थियों ने पेड़ों और सैनिकों के नाम बांधा रक्षा सूत्र
- मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी बोले- मातृशक्ति का स्नेह उत्तराखंड के विकास की ताकत
बिना फिटनेस जांच झूले को अनुमति दिए जाने पर अब जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेले में लगने वाले झूलों की पहले तकनीकी जांच होनी चाहिए थी, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

