प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बार कुछ ऐसा कहा जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, हाल ही में जब उनसे सवाल किया गया कि वह क्यों इतना हल्ला मचा रहे हैं? क्या वह प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं?

इस पर हरक सिंह रावत ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं राजनीतिक रूप से सनातन हो गया हूँ। न मुझे किसी पद की लालसा है और न ही कुछ बनने की इच्छा।
“सन्यास नहीं, राजनीतिक रूप से सनातन”

हरक सिंह रावत ने साफ किया कि उनका मतलब राजनीतिक सन्यास से नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन किसी पद की दौड़ में नहीं हैं। उनका यह बयान साफ करता है कि वह अब सत्ता और पद से ज्यादा विचारधारा और सिद्धांत की राजनीति करना चाहते हैं।
प्रदेश की सियासत में नई चर्चा
हरक सिंह रावत का यह बयान उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह बयान कहीं न कहीं उनके राजनीतिक सफर और मौजूदा परिस्थितियों का आईना है।
- होली पर हाई अलर्ट: हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती
- हरिद्वार दौरे से पहले हाई अलर्ट: CM धामी ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
क्या प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हरक सिंह?
इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या हरक सिंह रावत खुद को प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ से बाहर कर रहे हैं या फिर यह उनका राजनीतिक दांव है? फिलहाल उन्होंने साफ किया है कि उन्हें अब किसी पद की कोई चाहत नहीं है।
