उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में 2100 नए शिक्षकों की भर्ती जल्द
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी बेसिक स्कूलों में जल्द ही 2100 नए शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होते ही जिलावार भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नई भर्ती से हर बेसिक स्कूल में कम से कम दो-दो शिक्षक तैनात होंगे।

प्रमोशन की भी सौगात
- 2815 प्रवक्ताओं के पदों पर एलटी शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन मिलेगा।
- हाईस्कूलों में 830 प्रधानाध्यापक पदों पर भी वरिष्ठ एलटी और प्रवक्ता कैडर के शिक्षकों को प्रमोशन दिया जाएगा।
सरकार प्रमोशन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने जा रही है।

- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
- पेयजल से सड़क तक बड़े प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में विकास को दी नई रफ्तार
- लोहाघाट होली रंग महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता का मंच, मुख्यमंत्री ने निभाई पारंपरिक होली
स्वास्थ्य विभाग पर भी बड़ी कार्रवाई
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 234 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है और 55 और डॉक्टरों की सेवाएं खत्म करने के आदेश दे दिए गए हैं।
