26 अगस्त को कांग्रेस का राजभवन कूच
देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने 26 अगस्त को राजभवन कूच का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सुबह 10:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय देहरादून से कार्यकर्ता रैली के रूप में राजभवन के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार विफल हो रही है और आम लोगों की परेशानियों को दूर करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
राजभवन कूच के दौरान पार्टी पदाधिकारी राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

