एनएसयूआई का सचिवालय घेराव
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले दो वर्षों से छात्रसंघ चुनाव न होने और छात्र-छात्राओं की गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज एनएसयूआई ने देहरादून में सचिवालय घेराव प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन में हिस्सा लिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और छात्रों की आवाज़ को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है और छात्रसंघ चुनाव न कराकर युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबा रही है।
एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए और छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

