प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
देहरादून। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है। हरक सिंह रावत की ओर से भाजपा पर लगाए गए आरोपों और उनकी “हैसियत” संबंधी चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि जनता ने उन्हें पहले ही उनकी हैसियत दिखा दी है।

भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरक सिंह रावत की स्थिति अब खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है। जैसे–जैसे चुनाव नज़दीक आएंगे, वे खुद कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत साबित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जनता के विश्वास के दम पर आगे बढ़ रही है और कांग्रेस के भीतर उठ रही आवाजें उसी की बौखलाहट का नतीजा हैं।
सांसदों की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर भी महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों पर काम कर रहा है और आने वाले चुनावों में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।

