हल्द्वानी: दमुआढुंगा के लोगों का सपना पूरा
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के दमुआढुंगा क्षेत्र के हजारों लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया है। लंबे समय से लोग अपने घर और जमीन पर मालिकाना हक की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा करने का रास्ता साफ कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दमुआढुंगा क्षेत्र का डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (DGPS) सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इस सर्वे के बाद फॉरेस्ट लैंड पर बसे दमुआढुंगा को राजस्व क्षेत्र घोषित किया जाएगा और वहां रहने वाले परिवारों को उनके घर और जमीन पर मालिकाना हक मिलेगा।

इस फैसले के बाद दमुआढुंगा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हैं। हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान दमुआढुंगा के लोगों से मालिकाना हक दिलाने का वादा किया था, जिसे मुख्यमंत्री धामी ने पूरा कर दिया। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से हजारों परिवारों को नई पहचान और सुरक्षा मिली है।

