राफ्ट से लोगों को सुरक्षित पार करा रही रेस्क्यू टीमें
गंगोत्री। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ के पास नदी के कटाव से हाईवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण यहां आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। हालात को देखते हुए पुलिस, SDRF, फायर व आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर तैनात हैं और लोगों को राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित पार कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि कटाव से क्षतिग्रस्त हिस्से पर मार्ग को सुचारू करने के लिए कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। फिलहाल जब तक सड़क पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती, यात्रियों को केवल रेस्क्यू टीमों की मदद से ही नदी पार करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आमजनमानस से अनुरोध किया है कि –
- केवल जरूरी काम से ही इस मार्ग पर आवाजाही करें।
- रेस्क्यू टीमों के सहयोग से ही राफ्ट के जरिए नदी पार करें।
- किसी भी खतरनाक वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग न करें।
- पुलिस–प्रशासन द्वारा जारी दिशा–निर्देशों का पालन करें।
- किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें।
गौरतलब है कि मानसून सीजन में गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन और नदी कटाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और जल्द ही मार्ग को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।
