भराड़ीसैंण में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्की
भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सुबह के भ्रमण के दौरान चंद सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर रुककर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में कुछ समय रुककर स्थानीय जनजीवन से जुड़ना उनके लिए विशेष अनुभव है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण केवल उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि अपार संभावनाओं से भरपूर एक पर्यटन स्थल भी है। यहां की सुरम्य वादियां, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण हर किसी को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
