कुमाऊं यूनिवर्सिटी में दो साल बाद छात्र संघ चुनाव
नैनीताल। दो साल के गैप के बाद आखिरकार इस साल कुमाऊं यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को चुनाव की आधिकारिक तारीख घोषित कर दी है। प्रदेश की तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों—कुमाऊं यूनिवर्सिटी, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 27 सितंबर को छात्र संघ के चुनाव होंगे।

छात्रों के बीच चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ गया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
