निकाय चुनाव में फायरिंग के आरोपी आखिरकार पकड़ में आए
लखीमपुर खीरी। बेतालघाट, नैनीताल पुलिस ने बुधवार को लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये वही आरोपी हैं, जिन्होंने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी और तभी से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 11 बजे आरोपियों को भीरा के मेन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदते हुए दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी, जिससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भीरा थाने में ले जाया। उनके कब्जे से एक थार गाड़ी भी बरामद की गई। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें यूपी तक पकड़ने में सफलता हासिल की।
