दीपा दर्मवाल ने लिखी भगवान को चिट्ठी
नैनीताल। बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने हाल ही में भगवान गोलज्यू को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दीपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि उनके चुनावी प्रतिद्वंद्वी लाखन नेगी ने उनके समर्थकों के जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया और उनके सर्टिफिकेट छीन लिए।

दीपा ने अपने पत्र में लिखा कि भगवान गोलज्यू से वह अपने लिए न्याय की मांग कर रही हैं और चाहती हैं कि लाखन नेगी को उसके किए की सजा मिले।
यह पहली बार नहीं है जब गोलज्यू से चुनावी विवाद में न्याय की गुहार लगाई गई हो। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी भगवान गोलज्यू से न्याय की अपील कर चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख नेता अब इस मामले में गोलज्यू के दरबार में न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

