प्रीतम सिंह ने देहरादून में दिखाया जलवा
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून जिला पंचायत चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत साबित कर दी है। न केवल उन्होंने अपने बेटे को उपाध्यक्ष पद पर बैठाया बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष भी कांग्रेस का ही बनवाने में सफलता हासिल की।

देहरादून में कांग्रेस की बंपर जीत
पंचायत चुनावों में पूरे प्रदेश की तुलना में देहरादून में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह जीत न केवल पार्टी संगठन के लिए उत्साहजनक है बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी मजबूती का संकेत है।

प्रीतम सिंह हुए भावुक
जीत के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही वे बेटे की सफलता को लेकर भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा कि बेटा आगे बढ़ रहा है तो एक बाप के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी।वह अपनी राह खुद बना रहा है।
