CM धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर दोनों के बीच आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान राज्य की वर्तमान परिस्थितियों और सत्र में होने वाली कार्यवाही पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी सत्र को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।
