निर्दलीय मंजू नेगी बनीं ब्लॉक प्रमुख
रामनगर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब वरिष्ठ नेता संजय नेगी की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी मंजू नेगी ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में मंजू नेगी को कुल 19 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 7 वोट ही हासिल हुए। इस तरह मंजू नेगी ने 12 वोट के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामनगर में यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा संदेश है, क्योंकि यहां पहले से पार्टी की मजबूत पकड़ मानी जाती रही है। मंजू नेगी की जीत ने आने वाले पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के समीकरण बदलने के संकेत दिए हैं।
