हेमा गैड़ा की जीत
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हेमा गैड़ा ने कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को चार मतों से हराकर जीत दर्ज की। गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ।

मतगणना में भाजपा की हेमा गैड़ा को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू सुनीता कुंजवाल को 20 वोट प्राप्त हुए। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की प्रत्याशी सरस्वती देवी को 1 वोट मिला।
