बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़ का योगदान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक ने उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में दिया गया यह सहयोग प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और राहत कार्यों में बड़ी मदद करेगा।”
बैठक में मौजूद अधिकारी

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम एस.पी.एस. तोमर और रीजनल हेड अरविंद जोशी उपस्थित रहे।
