बीजेपी ने घोषित किए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
देहरादून। उत्तराखंड पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। शुक्रवार को पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिससे चुनावी मैदान में हलचल और बढ़ गई है।

पार्टी द्वारा घोषित 8 नामों में कई अनुभवी और क्षेत्रीय प्रभाव रखने वाले नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें तीन सामान्य, तीन महिला, और दो अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी शामिल हैं। साथ ही भाजपा ने यह भी संकेत दिया है कि बाकी जिलों में भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि पार्टी पंचायत चुनावों में पहले ही बढ़त बना चुकी है और अब जिला पंचायत अध्यक्षों की सीटों पर भी कमल ही खिलेगा। जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। हम सभी पंचायत स्तर की सीटों पर जीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा दांव खेलते हुए उत्तरकाशी के 9 और चमोली के 2 निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी में शामिल कर लिया है।
