कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत।
हल्द्वानी। शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनतामिलनकार्यक्रम में आयुक्त/मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। आयुक्त ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जनता की समस्याओं पर संवेदनशील रुख
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भूमि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़क से संबंधित शिकायतें रखीं। दीपक रावत ने कहा कि जनता की समस्याओं का संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण
आयुक्त ने मौके पर ही कई शिकायतों का निपटारा किया। जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही पूरी करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी शासन पर बल
दीपक रावत ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसंपर्क कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।
