एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लक्ष्मणझुला थाना ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 8 संदिग्ध साधुओं पर कार्रवाई की।
पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सात नहीं बल्कि कुल 8 संदिग्ध और फर्जी साधुओं पर कार्रवाई की है। यह अभियान एसएसपी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पूरे थाना क्षेत्रों में चलाया गया।

थाना लक्ष्मणझुला पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पूरे इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान कथित साधु और संन्यासी के रूप में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इनमें से सभी 8 संदिग्धों पर बीएनएनएस (BNNS) अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और फर्जी साधु समाज द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और धोखे को रोकना है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध साधु या संन्यासी के संपर्क में आने से पहले सतर्क रहें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

