देहरादून में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड के राज्य आंदोलन के शहीदों को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नम आंखों से उन वीरों को याद किया जिन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर का दिन विशेष रूप से रामपुर तिराहे की घटना को याद करने के लिए मनाया जाता है, जब राज्य आंदोलन के दौरान कई लोगों के साथ बर्बरता हुई थी।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड की सरकार शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं राज्य आंदोलन के कई कार्यकर्ता भी इस दिन शहीदों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

शहीदों को याद करने के इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने एकता और सम्मान का संदेश दिया।
