देहरादून में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। आज भी उनके सिद्धांत हमारे जीवन में उतने ही महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हैं।

सीएम धामी ने कहा कि हमें अपने आचरण और व्यवहार में अहिंसा को अपनाना होगा और समाज में करुणा व मानवता की भावना को मजबूत करना होगा। यही महात्मा गांधी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गांधी जी के साथ ही मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें याद किया। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और मजबूती से खड़ा होने की प्रेरणा दी।

सीएम धामी ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, मेहनत, नैतिकता और राष्ट्र सेवा की मिसाल रहा है। उनका जीवन हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
