लालकुआं नगर पंचायत को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान, स्वच्छता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा अटल निर्मल नगर पुरस्कार
लालकुआं। लालकुआं नगर पंचायत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 और विभिन्न मानकों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत को ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 1 अक्टूबर 2025 को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पंचायत लालकुआं को सम्मानित करेंगे।
नगरवासियों के लिए गर्व का अवसर
उत्तराखंड शहरी विकास निदेशालय के अनुसार यह उपलब्धि सिर्फ नगर पंचायत के लिए नहीं, बल्कि पूरे नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है।
नगर पंचायत अध्यक्ष का संदेश
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि लालकुआं नगर पंचायत का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना नगरवासियों की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है। यह पुरस्कार लालकुआं की जनता को समर्पित है। हम मिलकर लालकुआं को और स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य आगे भी जारी रखेंगे।
