हल्द्वानी के बागजाला में 40वें दिन भी जारी धरना, ग्रामीणों का मौन प्रदर्शन का ऐलान
हल्द्वानी। बागजाला के ग्रामीण मालिकाना हक, पंचायत चुनाव के अधिकार और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 40 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।

आज 40वें दिन सरकार के खिलाफ मौन प्रदर्शन
ग्रामीणों ने घोषणा की है कि वे आज 40वें दिन सरकार की चुप्पी के विरोध में वे मुँह पर पट्टी बाँधकर प्रदर्शन करेंगे।

किसान महासभा की अध्यक्ष ने दिया संघर्ष का संदेश
किसान महासभा की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।
सरकार की नाकामी पर उठे सवाल
धरने के दौरान सचिव वेद प्रकाश ने कहा कि सरकार पेपर लीक मामले की तरह ही बागजाला वासियों को मालिकाना हक देने में भी विफल रही है।
