स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हल्द्वानी में रिकॉर्ड स्तर पर लोगों ने ली शपथ
हल्द्वानी। स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से हल्द्वानी नगर निगम ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ थीम के साथ शहरभर में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह का आयोजन किया।

132400 लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
नगर निगम ने हर वार्ड, हर स्कूल, सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालय, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, ओपन यूनिवर्सिटी, आर्मी कैंट क्षेत्र और आमजन को इस अभियान से जोड़ा। इस दौरान 1,32,400 लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और शहरवासियों से अपील की गई कि हल्द्वानी को स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान दें।

विशेष अभियान और श्रमदान
जीजीआईसी कालाढूंगी रोड में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में शपथ समारोह हुआ। इसके बाद कालाढूंगी रोड से कालू सिद्ध मंदिर होते हुए ओके होटल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने की अपील
नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ना था। सभी कार्यालयों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
