UKSSSC पेपर लीक पर सीएम धामी के नकल जिहाद बयान के बाद विपक्ष और बेरोजगार संघ का तीखा पलटवार
देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भड़काने के लिए “नकल जिहाद” शुरू किया जा रहा है। सीएम के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

बेरोजगार संघ ने उठाए सवाल
मुख्यमंत्री के बयान के बाद उत्तराखंड बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा, “आंदोलन कर रहे युवा किस जाति या धर्म से हैं, यह सरकार बताए। यहां सभी धर्मों के युवा केवल निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार इसे नकल जिहाद बता रही है।”

विपक्ष भी हमलावर
मुख्यमंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष का कहना है कि हाकम सिंह और धर्मेंद्र चौहान जैसे नामों पर सरकार चुप क्यों है? केवल एक आरोपी को पकड़कर इसे नकल जिहाद बताना गलत है।
पेपर लीक मामले की जांच जारी
पुलिस की कई टीमें UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच में जुटी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
