मुख्यमंत्री धामी ने कुँआवाला बाजार में लोगों से की सीधी बातचीत, स्वदेशी अपनाने और GST नई दरों की जानकारी दी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर “स्वदेशी अपनाओ” अभियान और GST की नई दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

स्वदेशी अपनाना क्यों है जरूरी
सीएम धामी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न केवल स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि विदेशी सामान पर निर्भरता कम करें और अपने देश के उत्पादों को प्राथमिकता दें।

कर प्रणाली हुई और सरल
मुख्यमंत्री ने कहा कि GST की नई दरों में बदलाव आम जनता की सुविधा और व्यापार की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अब कर प्रणाली पहले से ज्यादा सरल और पारदर्शी होगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
अभियान की सफलता में जनभागीदारी जरूरी
सीएम धामी ने कहा कि “स्वदेशी अपनाओ” अभियान तभी सफल होगा जब आम लोग सक्रिय रूप से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता और लोगों की भागीदारी से राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
विधायक भी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का समर्थन किया।
