UKSSSC पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड खालिद हरिद्वार से गिरफ्तार
हरिद्वार। UKSSSC पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी खालिद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लंबे समय से फरार चल रहे खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद लंबी पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद खालिद को हरिद्वार लाया गया, जहां देहरादून एसएसपी अजय सिंह, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और जांच टीम ने उससे लंबी पूछताछ की।

देहरादून पुलिस के सुपुर्द और गहन जांच शुरू
पूछताछ के बाद आरोपी को देहरादून पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह कोई संगठित गैंग नहीं, बल्कि कुछ लोगों का व्यक्तिगत खेल था।
साजिशकर्ताओं पर अब शिकंजा कसना तय
देहरादून पुलिस का कहना है कि अब मामले की तह तक जाकर हर साजिशकर्ता को बेनकाब किया जाएगा। इस घटना से परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
