UKSSSC घोटाले के मास्टरमाइंड खालिद की तलाश में लक्सर में छापेमारी करती पुलिस
हरिद्वार। UKSSSC परीक्षा घोटाले में फंसे मुख्य आरोपी खालिद की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस ने लक्सर के सुल्तानपुर में बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

अवैध बिजली कनेक्शन का खुलासा
छापेमारी के दौरान खालिद के घर में अवैध बिजली कनेक्शन भी मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी के पिता के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

परिजनों से पूछताछ और सबूत जुटाने की कार्रवाई
टीम ने खालिद के घर से जुड़े दस्तावेज खंगाले और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि खालिद की गिरफ्तारी सिर्फ समय की बात है।
खालिद की बहन हिरासत में
छापेमारी के दौरान खालिद की बहन को हिरासत में लेकर देहरादून पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस का कहना है कि खालिद के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि खालिद के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं।
