हल्द्वानी तहसील में निरीक्षण करते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मंगलवार को अचानक हल्द्वानी तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान तहसील में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिनमें सबसे बड़ा खुलासा 143 फाइलों को लेकर हुआ।

143 फाइलें घर में मिलने से हड़कंप
जांच के दौरान पता चला कि ये 143 फाइलें लंबे समय से तहसील में पेंडिंग थीं और कुछ फाइलें सुपरवाइजर कानूनगो (एसके) अशरफ अली के घर में पड़ी हुई थीं। इस खुलासे से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कमिश्नर पहुंचे सुपरवाइजर के घर
कमिश्नर दीपक रावत जांच करते-करते उजाला नगर स्थित अशरफ अली के घर पहुंचे। वहां उन्होंने फाइलों से जुड़ी कई अनियमितताएं पकड़ीं। अशरफ कई सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए।
कमिश्नर का सख्त रुख
कुमाऊं कमिश्नर ने इस मामले में सख्त नाराजगी जताई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि प्रशासनिक कामकाज में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
