सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के घंटाघर से ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
देहरादून। देहरादून के घंटाघर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाई। खास बात यह रही कि सीएम धामी खुद युवाओं के साथ दौड़ में शामिल हुए और उनका उत्साह बढ़ाया।

फिट इंडिया मूवमेंट को नई दिशा
सीएम धामी ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया मूवमेंट को नई दिशा और जनभागीदारी प्रदान कर रहे हैं।

सेवा और समर्पण का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और कार्यक्रम संयोजक विपुल मैदोली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
